फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat will increase in the state from Tuesday, Meteorological Department has issued an alert for the next t

UP Weather Update: प्रदेश में आज से बढ़ेगी तपिश, अगले दस दिनों तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 25 Mar 2025 07:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 25 Mar 2025 07:15 AM IST
सार

UP Weather News: यूपी में मौसम में बदलाव हो गया है। सोमवार को ही मौसम गुलाबी होने के बजाय तपिश वाला रहा। आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़नी है। 

 

विज्ञापन
UP: Heat will increase in the state from Tuesday, Meteorological Department has issued an alert for the next t
प्रदेश में बढ़ने जा रही है गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Weather In UP:  प्रदेश में बूंदाबांदी का दौर थमते ही पारे का चढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर रही, लेकिन दोपहर में तपिश ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में कई इलाकों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


मार्च का आखिरी हफ्ता तपिश भरा रहेगा। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक ये तपिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


राहत के आसार नहीं, अब सिर चढ़ेगी गर्मी
 राजधानी में सोमवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। सुबह और शाम की हवा में हल्की ठंड घुली रही, लेकिन दोपहर में गर्माहट महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 27 मार्च तक दिन व रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री बढ़त हो सकती है। अगले दस दिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, 28 मार्च से तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 27 मार्च तक लखनऊ के दिन व रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी आएगी। 28 मार्च से तेज रफ्तार पछुआ चलेगी। इसके असर से तात्कालिक तौर पर तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 33.9 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात के पारे में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 16 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

राजधानी की हवा का हाल

सोमवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक पीले यानी मध्यम श्रेणी में रहा। यहां छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं गोमतीनगर, तालकटोरा और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही। अलीगंज की हवा सेहत के लिए खराब नारंगी श्रेणी में रही।

कुकरैल - 79 - हरा- अच्छा
बीबीएयू- 111 - पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 130 - पीला- मध्यम
तालकटोरा -170 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 217- नारंगी- खराब
लालबाग- 197 - पीला- मध्यम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed