फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat wave to intensify in the state from today, April-like sunshine before Holi; read the forecast

यूपी: प्रदेश में आज से और बढ़ेगी गर्मी की रफ्तार, होली के पहले हुई अप्रैल जैसी धूप; जानिए पूर्वानुमान

Tue, 24 Feb 2026 08:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Feb 2026 08:41 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के पारे में लगातार इजाफा होगा। 

विज्ञापन
UP: Heat wave to intensify in the state from today, April-like sunshine before Holi; read the forecast
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम दिनों में ही गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। सुबह की हल्की ठंड अब लगभग गायब है, जबकि दोपहर में धूप चुभने लगी है। सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे दिन भर गर्माहट महसूस हुई।

विज्ञापन


31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आगरा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है तापमान में अभी और बढ़ोतरी के संकेत हैं। अगले दो दिनों में अधिकतम पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन का तापमान क्रमश: बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पांच सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले जिले

प्रयागराज- 31.4 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 31.3 डिग्री सेल्सियस
झांसी - 30.6 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 30.3 डिग्री सेल्सियस
सुल्तानपुर - 30.2 डिग्री सेल्सियस
 

तीखी होगी धूप, और चढ़ेगा पारा

 दिन के तापमान में मामूली कमी के बावजूद सोमवार को राजधानी में तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह शाम की हल्की ठंड भी अब गायब है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में धूप और कड़ी होगी जिससे दिन व रात के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

हिमाचल प्रदेश : कई जिलों में बारिश-हिमपात

UP: Heat wave to intensify in the state from today, April-like sunshine before Holi; read the forecast
शिमला में हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। कुल्लू, किन्नौर और धर्मशाला में हल्की बारिश हुई, जबकि मनाली में दिन के समय धूप खिली रही। राज्य में तापमान का अंतर काफी साफ नजर आया।ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश में 26-28 फरवरी के दौरान हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बाकी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती प्रसार सक्रिय है, जिसका असर पहाड़ी जिलों में दिखाई देने लगा है। सोमवार को प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। 24 और 25 फरवरी को भी राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों, खासकर 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

मौसम के बदले मिजाज का खामियाजा जम्मू-कश्मीर के लोगों को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। जम्मू के साथ ही कश्मीर घाटी में भी ज्यादातर जगहों पर, खासकर मैदानी क्षेत्रों में अधिकमत तापमान सामान्य से 8-12 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना हुआ है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। श्रीनगर में दिन का तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 9.7 डिग्री ज्यादा है। पहलगाम में 17.5 डिग्री, गुलमर्ग में 10 डिग्री, जम्मू में 25 डिग्री और कठुआ में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात अभी भी ठंड बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed