{"_id":"66382a0728fbd937b60d53d9","slug":"up-heat-wave-like-conditions-in-the-state-mercury-crossing-44-in-kanpur-and-prayagraj-signs-of-change-in-we-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: प्रदेश में लू जैसे हालात, कानपुर और प्रयागराज में पारा 44 के पार, आज से मौसम बदलने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: प्रदेश में लू जैसे हालात, कानपुर और प्रयागराज में पारा 44 के पार, आज से मौसम बदलने के संकेत
Mon, 06 May 2024 06:23 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 06 May 2024 06:23 AM IST
सार
पूरे प्रदेश में लू जैसे हालात बने हुए हैं। यूपी के कई जिलों में रविवार को तापमान 43 डिग्री के पार हो गया है। पूरे प्रदेश में कानपुर सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने की कोशिश। (सांकेतिक तस्वीर))
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मौसम बदलने के इंतजार के बीच रविवार का दिन गर्म हवा के थपेड़़ों को झेलते हुए बीता। बहराइच में लू चली, वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो तेज गर्म हवा के झोंकों ने लोगों को परेशान किया। कानपुर में अधिकतम पारा 44.3 डिग्री जबकि प्रयागराज में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा वाराणसी में 43.9, बहराइच में 43.2, सुल्तानपुर में 43, हरदोई में 42, इटावा में 42, चुर्क में 42.1, झांसी में 42.5 और लखनऊ में पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दिन के पारे में सामान्य से 5.4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन की तुलना में रात को कुछ राहत रही, पारा सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, सोमवार से गोरखपुर के आसपास मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। सोमवार को देर रात पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
आज से बदल सकता है मौसम
सोमवार से मौसम बदल सकता है। कई जिलों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। साथ ही धूल भरी आंधियां भी आ सकती हैं। लखनऊ में सोमवार की सुबह शुरुआत ठंडी हवाओं से हुई।
विज्ञापन