{"_id":"699f0c7370fd4fb3f10d0e25","slug":"up-heat-surges-in-the-state-mercury-to-rise-four-degrees-in-a-week-meteorological-department-issues-warnin-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ी गर्मी, एक सप्ताह में चार डिग्री चढ़ेगा पारा; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ी गर्मी, एक सप्ताह में चार डिग्री चढ़ेगा पारा; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Wed, 25 Feb 2026 08:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:21 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में तेजी के साथ गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पारा चार डिग्री तक बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
इस बार पड़ सकती है ज्यादा गर्मी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। दिन-ब-दिन तेज होती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।
विज्ञापन
ज्यादातर इलाकों में हालात ऐसे हैं कि ऊनी कपड़े अलमारी में समेटे जाने लगे हैं और पंखे फिर से चलने लगे हैं। बदलते मौसम का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी में और इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि ला नीना के कमजोर पड़ने के चलते फरवरी में इस तरह की गर्मी देखने को मिल रही है, जिसका पूर्वानुमान पहले ही किया गया था। मौसम विभाग की माने तो होली के आसपास प्रदेश में रिकॉर्ड गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो सकता है।
Trending Videos
हमीरपुर रहा प्रदेश में सबसे गर्म
बुधवार को 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वाराणसी और बांदा में 31.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।इसके साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रिकार्ड हुआ।
