UP: 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण मामले की सुनवाई 28 तारीख को, शिक्षामित्रों को मिलेगा समर कैंप का पारिश्रमिक
69000 teacher recruitment: यूपी के शिक्षकों से जुड़ी दो अहम खबरें हैं। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर में होनी तय हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। इसे लेकर एक बार फिर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों में उम्मीद जागी है। इसमें प्रभावित अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि 28 अक्तूबर को भी प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखने नहीं पहुंची, तो वे लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया 2018 से चली आ रही है, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और उदासीनता से आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सुनवाई में गंभीरता नहीं दिखाई, तो उनका आंदोलन और व्यापक होगा। सरकार जल्द से जल्द इस मामले के निस्तारण का प्रयास करे।
शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को जल्द मिलेगा समर कैंप का पारिश्रमिक
गर्मी की छुट्टियों में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन कराने वाले शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को जल्द निर्धारित पारिश्रमिक दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए आवश्यक बजट स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा। गर्मी की छुट्टियों में इस साल पहली बार परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया गया था। परिषदीय विद्यालयों में इसकी जिम्मेदारी शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को दी गई थी। किंतु लगभग तीन महीने बीतने को हैं और अभी तक इसके लिए स्वीकृत मानदेय नहीं दिया गया था। इसे लेकर अलग-अलग शिक्षक संगठन इसकी मांग उठा रहे थे। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए आवश्यक बजट स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही इसे जिलों को भेज दिया जाएगा।