{"_id":"5e60da618ebc3ec54e0bd651","slug":"up-health-minister-press-conference-on-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बोले, सबकुछ हमारे नियंत्रण में, किसी को डरने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बोले, सबकुछ हमारे नियंत्रण में, किसी को डरने की जरूरत नहीं
Thu, 05 Mar 2020 04:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Mar 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व अन्य।
- फोटो : amar ujala
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का कहना है कि कोरोनावायरस पर किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। सब कुछ हमारे नियंत्रण में है। किसी भी तरह के हालात का सामना करने के लिए सात मेडिकल कॉलेज और 820 बेड आइसोलेशन के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि हम अब तक 10 लाख यात्रियों की जांच कर चुके हैं। सब कुछ हमारे कंट्रोल में है।
विज्ञापन
वहीं, प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि अब तक 175 लोगो के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 157 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन लोगों में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं पाया गया है। आगरा के 66 लोगों को 24 घंटे तक ट्रैक किया गया। किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. मिथिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि कोरोनावायरस का इंफेक्शन रेट कम हो रहा है। हाथ बार-बार धुलें और छींक आने पर रुमाल का प्रयोग करें। सोशल स्पेसिंग का ध्यान रखें। इससे घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन