फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP has done more than 10 crore corona tests.

Corona in UP: 10 करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, कम हो रही मरीजों की संख्या

Sat, 05 Feb 2022 03:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Feb 2022 03:22 PM IST
सार

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की जांच की गई।

विज्ञापन
UP has done more than 10 crore corona tests.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अब तक 10 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट हो चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में जांच करने वाला यूपी देश का पहला राज्य है। बीते 24 घंटे में 2,02,895 कोविड सैंपल की जांच की गई।

विज्ञापन


प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को 3807 नए मरीज मिले हैं। 8817 लोग कोरोनामुक्त हो गए। जबकि नौ मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इनमें लखनऊ के दो और प्रयागराज, सीतापुर, बिजनौर, आजमगढ़, जौनपुर, अंबेडकरनगर व अमेठी के एक-एक मरीज की मौत शामिल है।

प्रदेश में कोरोना के कुल 36,411 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को लखनऊ में 509, झांसी में 213, गौतमबुद्धनगर में 217, वाराणसी में 146, गाजियाबाद में 145, प्रयागराज में 127, मेरठ में 124 और आगरा में 106 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में सौ से कम मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

678 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को कोरोना के 678 नए मामले मिले तो दो मरीजों की मौत भी हो गई। वहीं, 1706 मरीजों ने वायरस को मात दी। संक्रमण से पहली मौत 78 वर्षीय महिला की हुई। डायबिटिक होने के साथ ही वह मलाइटिस, हाइपरटेंशन और क्रॉनिक किडनी डिजीज से भी पीड़ित थीं। उनका पीजीआई से इलाज चल रहा था। वहीं, दूसरी मौत 52 वर्षीय पुरुष की हुई। उनका एरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उन्हें लिवर की गंभीर बीमारी थी।

आईसीएमआर की नई गाइडलाइन की वजह से बिना लक्षण वाले मरीजों की जांच नहीं हो रही है। हालांकि, संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लक्षण वालों की जांच अभी की जा रही है। शुक्रवार को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 127, ट्रैवल हिस्ट्री वाले 51, ऑपरेशन से पहले 18 और कमांड अस्पताल में 22 संक्रमित मिले। इसके साथ ही चिनहट में 120, अलीगंज में 115 आलमबाग में 86, इंदिरानगर में 69 मरीज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed