फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Half of winter has passed but the price of green peas has not come below 80, there is no arrival in the ma

यूपी: आधी सर्दी बीती पर 80 से नीचे नहीं आए हरी मटर के दाम, मंडी में आवक नहीं या कोई और वजह?

Mon, 30 Dec 2024 07:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Dec 2024 07:44 AM IST
सार

Price of green peas in UP: दिसंबर खत्म होने को है लेकिन यूपी में मटर के दाम 80 से नीचे नहीं आ रहे हैं। आमतौर पर इन दिनों तक मटर के दाम चालीस तक आ जाते हैं।

विज्ञापन
UP: Half of winter has passed but the price of green peas has not come below 80, there is no arrival in the ma
हरी मटर के दाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आधी सर्दी बीत चुकी है, मगर हरी मटर के दाम हैं कि नीचे नहीं आ रहे हैं। सहालगों में 100 रुपये प्रति किलो तक बिक चुकी हरी मटर अब फिर से रंग दिखाने लगी है। दो दिन पहले 60 रुपये प्रति किलो बिकी हरी मटर के दाम अब फिर से 80 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। कृषि विशेषज्ञ इसके पीछे कम उत्पादन व शिफ्ट हुए मौसम को बड़ी वजह बता रहे हैं।

विज्ञापन


सहालग खत्म हो गई। पर्यात्त सर्दियां भी आ गईं, लेकिन हरी मटर, फूल गोभी व हरी सब्जियां अभी महंगी ही हैं। टमाटर (40) व आलू (25) के रेट जरूर कम हुए हैं। 15 दिसंबर तक सहालग की वजह से हरी मटर 100 रुपये किलो तो फूल गोभी 40 रुपये प्रति पीस बिक चुकी है। 
विज्ञापन


सहालग के बाद रेट गिरना शुरू हुए तो हरी मटर का बाजार भाव गिरते गिरते 60 रुपये तक पहुंचा दो दिन में ही फिर से इसमें 20 रुपये का उछाल दिखा। सब्जी विक्रेता सलीम व छोटे का कहना है कि रविवार का थोक भाव 70 रुपये किलो रहा, जिससे फिर से मटर 80 रुपये प्रति किलो हो गई है। जबकि, 40 रुपये तक बिकी फूल गोभी 20-30 रुपये के बीच में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम उत्पादन व मौसम शिफ्ट होने से बढ़ी महंगाई
चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मौसम शिफ्ट होने से उत्पादन कम हुआ है। लखनऊ में हरी मटर महोबा, उरई, जालौन व पश्चिमी यूपी से आ रही है। वहां भी ओलावृष्टि से फसल नष्ट हुई है। लखनऊ में हरी मटर का रकबा न के बराबर है। पहला बीज भी महंगा रहा दूसरा आधे दिसंबर तक तेज धूप से हरी मटर की पैदावार भी प्रभावित रही। यही हाल फूल गोभी का भी रहा। अगैती की फसल आई थी, लेकिन बाद में मौसम बदलने पर दोबारा नर्सरी डाली गई है। अगली फसल देर से आएगी। इसलिए गोभी भी महंगी है। आजमगढ़ से टमाटर खूब आ रहा है, इसलिए इसके दाम कम हैं। अन्य हरी सब्जियों पर कोई खास फर्क नहीं आया है।

सब्जियां- दाम (प्रति किलो)

मटर- 80
टमाटर- 40
पालक- 40
बथुआ- 60
फूल गोभी- (25-30)
बथुआ- 60
गाजर-30

फूलगोभी के दामों में गिरावट

UP: Half of winter has passed but the price of green peas has not come below 80, there is no arrival in the ma
फूलगोभी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सहालग में 15 दिसंबर तक मटर 100 रुपये किलो बिकी। सहालग के बाद दाम गिरना शुरू हुए तो कीमत 60 रुपये किलो तक आ गई। चौक व नरही के सब्जी विक्रेता सलीम व छोटे का कहना है कि इधर दो दिन में फिर से 20 रुपये किलो तक का उछाल दिखा। 29 दिसंबर को मटर 80 रुपये प्रति किलो बिकी। सहालग में फूल गोभी 40 रुपये पीस बिक चुकी थी। हालांकि अब कीमत 20-30 रुपये प्रति पीस तक आ गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed