फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Schools Reopening Guidelines are Being Prepared After The Instructions Of CM Yogi, Time for Schools Will Be Decided

UP School Reopen : सीएम योगी के निर्देश के बाद तैयार की जा रही है गाइडलाइन, तय होगा विद्यालय का समय

Mon, 09 Aug 2021 11:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Aug 2021 11:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि विद्यालय खोलने से पहले इसकी विस्तृत गाइडलाइन तैयार की जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की विशेष टीम हर स्थिति का मूल्यांकन करते हुए रिपोर्ट तैयार करे। संभव है कि सोमवार को यह टीम शासन को अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
UP Schools Reopening Guidelines are Being Prepared After The Instructions Of CM Yogi, Time for Schools Will Be Decided
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम विद्यालय खोलने के समय को लेकर गाइडलाइन तैयार करने में जुट गई है। यह टीम तय करेगी कि कितने समय के लिए माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थान खोला जाए। इस दौरान बरती जाने वाली सावधानी के संबंध में भी गाइडलाइन देगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निर्देश दिया था कि विद्यालय खोलने से पहले इसकी विस्तृत गाइडलाइन तैयार की जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की विशेष टीम हर स्थिति का मूल्यांकन करते हुए रिपोर्ट तैयार करे। संभव है कि सोमवार को यह टीम शासन को अपनी रिपोर्ट देगी। मालूम हो कि माध्यमिक स्कूलों डिग्री कालेजी व विश्वविद्यालयों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद 16 अगस्त से उनकी कक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन


टेस्टिंग और वैक्सिनेशन पर जोर
लगातार कम होते संक्रमण के मामलों के बीच टेस्टिंग की प्रक्त्रिस्या को कम नहीं होने दिया गया। प्रदेश में लगातार टेस्ट किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, वेस्ट बंगाल समेत दूसरे राज्यों से अधिक जांच की जा रही है। इसी तरह टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। अब तक पांच करोड़ 36 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं, जिसमें चार करोड़ 52 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed