{"_id":"5c81a5ccbdec22143439ba2e","slug":"up-govt-will-probe-sudden-affluent-people-in-east-and-western-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अचानक अमीर हुए लोगों की जांच कराएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अचानक अमीर हुए लोगों की जांच कराएगी सरकार
Fri, 08 Mar 2019 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश सरकार पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बीते एक वर्ष में अचानक अमीर हुए लोगों की जांच कराने जा रही है। इसके लिए आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर ऐसे लोगों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो बीते बजट सत्र के दौरान विधानमंडल में यह अचानक अमीर हुए लोगों का मामला उठा था। इस मामले को आश्वासन समिति को भेज दिया गया था। आश्वासन समिति ने नोडल अधिकारी के जरिए इस पत्र को ईओडब्ल्यू को भेज दिया।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर ऐसे लोगों का पता लगाने के लिए कहा गया है जो पिछले एक वर्ष में अचानक अमीर हुए हैं। पुलिस कप्तान थानेदारों के जरिए ऐसे लोगों को चिन्हित कर एक सूची तैयार करेंगे और इस सूची को एसएसपी या एसपी के माध्यम से ईओडब्ल्यू को वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन