फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt will present supplementary budget on 16 December.

यूपी: विधानसभा में 16 को पेश होगा अनुपूरक बजट व लेखानुदान

Tue, 14 Dec 2021 11:08 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Dec 2021 11:08 AM IST
सार

यूपी विधानसभा सचिवालय ने विधानमंडल का 15 से 17 दिसंबर तक का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 17 को सदन में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
UP govt will present supplementary budget on 16 December.
विधानमंडल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बुधवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में 16 दिसंबर को चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट तथा 2022-23 के लिए लेखानुदान पेश किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने 15 से 17 दिसंबर तक का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 दिसंबर को सत्र के पहले दिन सदन में निधन संबंधी सूचनाएं रखी जाएंगी। 16 दिसंबर को औपचारिक कार्यों के साथ अध्यादेशों, अधिसूचनाओं और नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। उसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे अनुपूरक बजट तथा लेखानुदान को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


17 दिसंबर को अनुपूरक बजट व लेखानुदान को पारित कराया जाएगा। सदन के सुचारु संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसके बाद कार्यमंत्रणा समिति तथा सुरक्षा संबंधी बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed