{"_id":"5d3628c88ebc3e6ce64e40b1","slug":"up-govt-urges-hajj-pilgrims-to-plant-sapling-before-embarking-on-pilgrimage","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार की हज यात्रियों से गुजारिश, जाने से पहले लगाएं पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार की हज यात्रियों से गुजारिश, जाने से पहले लगाएं पौधा
Tue, 23 Jul 2019 01:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : amar ujala
पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 हजार से ज्यादा हज यात्रियों से एक गुजारिश की है। सरकार ने कहा है कि वे हज यात्रा पर जाने से पहले पौधा लगाएं। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने लखनऊ और वाराणसी से हज यात्रा पर जाने वालों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने जिलों में पौधा लगाएं।
गौरतलब है कि दिल्ली से जाने वाले 15,341 हज यात्रियों पर भी एक हाजी, एक पेड़ योजना लागू होगी।