फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Govt transfers 9 SSP and 14 IPS officer including Prayagraj and Kanpur

यूपी: 9 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Tue, 16 Jun 2020 08:04 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 16 Jun 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
UP Govt transfers 9 SSP and 14 IPS officer including Prayagraj and Kanpur
यूपी पुलिस मुख्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 9 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें डीआईजी के पद पर प्रमोशन पा चुके कानपुर के एसएसपी अनंत देव और सीतापुर के एसएसपी एलआर कुमार को नई तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन


अनंत देव को एसटीएफ में डीआईजी बनाया गया है वहीं एलआर कुमार को सतर्कता अधिष्ठान में डीआईजी बनाया गया है। सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी. कानपुर नगर के एसएसपी होंगे। शाहजहांपुर के एसएसपी एस चनप्पा को सहारनपुर भेजा गया है। 
विज्ञापन


वहीं पीलीभीत के एसपी अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है। प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। डीजीपी मुख्यालय पर एसपी क्राइम के पद पर तैनात एस आनंद को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी एटीएस आरपी सिंह को सीतापुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। उन्नाव के एसपी विक्रांत वीर को हाथरस, गौरव बंसवाल को हाथरस से एसपी क्राइम डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। लंबे समय से जिले की पोस्टिंग का इंतजार कर रहे रोहन पी कनय को एसपी साइबर क्राइम से एसपी उन्नाव बनाया गया है। 


सीबीसीआईडी के एसपी जय प्रकाश पीलीभीत के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं बागपत से प्रताप गोपेंद्र यादव को हटा दिया गया है उनके स्थान पर अजय कुमार सिंह को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed