फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to work for water crisis.

गांवों में पानी की दिक्कत खत्म करेगी यूपी सरकार

Sun, 06 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
UP govt to work for water crisis.
पेयजल को लेकर सरकार गंभीर है - फोटो : amar ujala
सरकार ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि कम बारिश होने से भूजल स्तर गिर रहा है। पेयजल को लेकर सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


प्रदेश में पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। गांवों में टैंकर से पीने का पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

भूजल के गिरते स्तर के कारण पेयजल का संकट खड़ा होने को लेकर भाजपा के सतीश महाना की ओर से पेश काम रोको प्रस्ताव का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने यह बात कही।


महाना ने इस प्रस्ताव के जरिये हर विधायक को 200 नए हैंडपंप देने या 300 हैंडपंप रिबोर कराने का अधिकार देने की मांग उठाई।

आजम ने कहा, भूजल स्तर ऊपर उठाने के लिए शहरों में इंटरलॉकिंग सिस्टम शुरू किया गया है लेकिन यह बहुत कारगर साबित नहीं हो रहा है।

इंटरलॉकिंग में इस्तेमाल की जाने वाली रेत में मिट्टी होने की वजह से नीचे तक पानी नहीं पहुंच पाता।

इसके  अलावा शहरों में पक्के मकान, कॉलोनी, सीसी रोड आदि के कारण जमीन के नीचे पानी नहीं जा पा रहा। शहरों में हैंडपंप लगाने की जगह भी नहीं बची है।

जहां तक गांवों का सवाल है तो पानी पहुंचाने के लिए टैंकरों का इस्तेमाल होगा। पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। आजम केंद्र पर निशाना साधने से नहीं चूके।
विज्ञापन


बोले-बादशाह गलतबयानी करता है तो सजा जनता को मिलती है। अच्छा बादशाह होता तो अच्छा होता। बारिश नहीं हुई।

आगे बारिश न हुई तो हालात बिगड़ जाएंगे। उन्होंने भाजपा से कहा, आप तो खुद सक्षम हैं। मांग लीजिए वहां से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed