फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to keep an eye over Panchayat money.

पंचायतों के धन पर अब होगी सरकार की नजर

Sun, 24 Jan 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Jan 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
UP govt to keep an eye over Panchayat money.

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण स्थानीय निकायों और नगरीय स्थानीय निकायों को अगले पांच साल में मिलने वाले 46025.77 करोड़ रुपये के उपयोग पर नजर रखने के लिए एक उच्च स्तरीय अनुश्रवण समिति गठित करने का फैसला किया है। मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन


वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र के चौदहवें वित्त आयोग की ओर से ग्रामीण स्थानीय निकायों के बुनियादी अनुदान के लिए 32198.90 करोड़ और निष्पादन अनुदान के लिए 3577.66 करोड़ रुपये की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


इसी तरह नगरीय स्थानीय निकायों के लिए इन्हीं दोनों मदों के लिए क्रमश: 8499.37 करोड़ व 2049.84 रुपये की संस्तुति हुई है। यह रकम 2015-16 से 2019-20 के बीच मिलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र ने तय किए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

UP govt to keep an eye over Panchayat money.

केंद्र ने इस पैसे के उपयोग के लिए वित्तीय प्रबंधन, एकाउंट मैनेजमेंट और काम में पारदर्शिता के लिहाज से कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश तय किए हैं।

केंद्र के निर्देशों पर अमल के लिए ही यक कमेटी गठित की गई है। यही कमेटी समय-समय पर अनुदान से संबंधित कार्यों की वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा करेगी। वह अनुदान के उपयोग का मूल्यांकन भी कराएगी जिससे यह पता चल सकेगा कि इस रकम का उपयोग आयोग के स्तर से निर्धारित मदों में ही हो रहा है या नहीं।

इस तरह होगी कमेटी

मुख्य सचिव - अध्यक्ष, प्रमुख सचिव वित्त - सदस्य सचिव, प्रमुख सचिव पंचायतीराज- सदस्य और प्रमुख सचिव नगर विकास - सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed