फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to give money to 85 Madarsas.

85 मदरसों को सौगात देने की तैयारी में सरकार

Tue, 14 Apr 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Apr 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
UP govt to give money to 85 Madarsas.

अनुदान के लिए मानक घटाने के बावजूद 85 मदरसे ही मानकों को पूरा कर पा रहे हैं। ऐसे में पहले चरण में अब इन्हें ही अनुदान देने की तैयारी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 146 मदरसों को अनुदान देने का ऐलान किया था। पर ज्यादातर मदरसों के खरे नहीं उतरने पर प्रदेश सरकार ने मानकों में ढील दी, लेकिन इसके बावजूद यह संख्या पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन


मानकों में ढील देने के बाद मदरसा प्रबंधकों को कमियां दूर करने के लिए वक्त दिया गया था। इसके बाद फिर से आवेदन मांगे गए। इसके बाद प्रदेश शासन स्तर पर बनी उच्च स्तरीय समिति के सामने सभी प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल में पाया गया कि केवल 85 मदरसे ही ऐसे हैं जो मानक पूरे कर रहे हैं। जल्द ही अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग कैबिनेट में इनका प्रस्ताव रखेगी। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इन्हें अनुदान दिया जाएगा।

किया था 41.80 करोड़ रुपये का बंदोबस्त

UP govt to give money to 85 Madarsas.

बहरहाल सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 146 मदरसों के अनुदान देने के लिए 41.80 करोड़ रुपये के बजट का बंदोबस्त किया था। लेकिन मानकों पर खरे नहीं उतरने के चलते उसकी मंशा फेल हो रही है।

गौरतलब है कि सीएम की घोषणा के तहत मदरसों को दो वित्तीय वर्ष में अनुदान दिया जाना था। लेकिन तीन साल बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मदरसों को अनुदान नहीं मिला है।

बचे मदरसों का क्या होगा, अभी तय नहीं
मानक में फेल मदरसों का क्या होगा यह अभी तय नहीं है। या तो सरकार इन्हें मानक पूरा करने के लिए समय दे सकती है या फिर से मदरसों से आवेदन मांग सकती है। इस पर जल्द ही सरकार फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed