गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए 5000 रुपये देगी यूपी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को आरटीआई के तहत गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए एक मेगा योजना का ऐलान किया। इस योजना के तहत गरीब बच्चों को यूनिफॉर्म व पुस्तकों के लिए प्रति छात्र 5000 रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री लोकभवन में विश्व बाल दिवस के अवसर पर छात्रों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद बोल रहे थे। इस योजना के तहत शिक्षा के अधिकार कानून के तहत निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को यूनिफॉर्म एवं पुस्तकों के लिए प्रति छात्र 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसका 17000 से भी ज्यादा बच्चों को लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन पोर्टल का भी लोकार्पण किया, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए उपलब्ध सीटें एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी 01 जनवरी, 2017 से मिल सकेगी।
शिक्षा के लिए किए गए अपने प्रयासों का जिक्र किया
इस मौके पर अखिलेश ने कहा, दुनिया के विकसित राष्ट्रों ने अपनी प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए खूब काम किया, ऐसी ही कोशिश की जरूरत भारत में भी है।
इस सरकार ने शिक्षा की बेहतरी के लिए शिक्षामित्रों के संबंध में लिए गए फैसले सहित कई बड़े निर्णय लिए हैं, जिनके दूरगामी परिणाम होंगे।
प्राथमिक शिक्षा के सुधार के लिए सीएम ने कहा कि हमने बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ ही उन्हें दूध का वितरण किया। बच्चों के खाने-पीने के बर्तन साफ रहें इसके लिए उनको एक जैसे बर्तन भी दिए। सरकार की इन सभी कोशिशों का फायदा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिल रहा है।