फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to give benefits to employees.

चुनावी वर्ष में अखिलेश सरकार करेगी बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ

Sat, 07 May 2016 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 May 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
UP govt to give benefits to employees.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सूबे के निकायों, विकास प्राधिकरणों व जल संस्थानों में संविदा, दैनिक वेतनभोगी व वर्कचार्ज पर काम करने वाले कर्मचारियों को चुनावी साल में सौगात देने की तैयारी है।

विज्ञापन


राज्य सरकार इस श्रेणी के कर्मचारियों को विनियमित करने जा रही है। हालांकि इसका लाभ वर्ष 1996 से 2001 तक के कर्मचारियों को ही मिल पाएगा।

स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों व सभी जल संस्थानों के महाप्रबंधकों से इस श्रेणी के सभी कर्मचारियों की सूची मांगी है, जिसमें कर्मचारियों की योग्यता, पद और रिक्तियों से संबंधित सूचनाएं जल्द भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन

पहले से ही की जा रही थी विनियमित करने की मांग

UP govt to give benefits to employees.

दरअसल राज्य सरकार ने कर्मचारियों के विनियमितिकरण की पुरानी मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस संबंध में वित्त विभाग से विचार-विमर्श कर लिया है।

चूंकि इस पर आने वाले आर्थिक भार संबंधित संस्थानों को ही करना है, इसलिए वित्त विभाग ने नगर विकास विभाग के इससे संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दे दिया है।

इस पर स्‍थानीय निकाय के निदेशक राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सभी निकायों, जल संस्थानों व प्राधिकरणों से विनियमित किए जाने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी मांगी गई है। मौजूदा समय में ऐसे कर्मचारियों की संख्या 3000 से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed