{"_id":"592289004f1c1b3c6a5365b1","slug":"up-govt-to-give-1000-rps-under-pension-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने बदला पेंशन योजना का नाम, अब मिलेंगे एक हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने बदला पेंशन योजना का नाम, अब मिलेंगे एक हजार रुपये
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 May 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए पूर्ववर्ती सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का नाम बदलने के साथ ही मिलने वाली राशि बढ़ा दी।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार के समय प्रदेश में लागू की गई समाजवादी पेंशन योजना को अब मुख्यमंत्री पेंशन योजना के नाम से जाना जाएगा। सरकार इसके अंतर्गत मिलने वाली 500 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार की ये अतिमहत्वाकांक्षी योजना थी। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस योजना का जिक्र हर सभा में करते थे।
विज्ञापन
पहले योगी सरकार ने योजना का नाम बदला और अब इसमें मिलने वाली राशि बढ़ाने की तैयारी में हैं।