फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to end minority quota

अल्पसंख्यकों का कोटा खत्म करने की बातें आधारहीन: यूपी सरकार

Tue, 23 May 2017 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
 UP govt to end minority quota
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी सरकार ने समाज कल्याण योजनाओं में अल्पसंख्यकों का कोटा खत्म करने की खबरों को आधारहीन करार दिया है। यूपी के मंत्री रमापति शास्‍त्री ने खंडन करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि मीडिया में समाज कल्याण योजनाओं में अल्पसंख्यकों को मिलने वाले 20 फीसदी कोटे को खत्म करने की खबरें आ रही थीं, जिसे अल्पसंख्यकों के लिए एक झटका माना जा रहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछली सपा सरकार में लागू शुरू की गई कई योजनाओं के योगी सरकार ने नाम ‌बदल दिए तो कई में बदलाव किए हैं। योजनाओं से 'समाजवादी' शब्द हटाकर 'मुख्यमंत्री' शब्द जोड़ दिया गया है। ऐसे में कोटा खत्म करने की खबरें भी तूल पकड़ने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, जिन कार्यों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी उपलब्धि के तौर पर प्रस्तुत करते थे। उनमें कथित अनियमितता की जांच भी की जा रही है। गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण में कथित धांधली की जांच की जा रही है तो पूर्व पंजीरी घोटाले की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed