{"_id":"59228e4f4f1c1b8c17535f7b","slug":"up-govt-to-end-minority-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों का कोटा खत्म करने की बातें आधारहीन: यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों का कोटा खत्म करने की बातें आधारहीन: यूपी सरकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार ने समाज कल्याण योजनाओं में अल्पसंख्यकों का कोटा खत्म करने की खबरों को आधारहीन करार दिया है। यूपी के मंत्री रमापति शास्त्री ने खंडन करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि मीडिया में समाज कल्याण योजनाओं में अल्पसंख्यकों को मिलने वाले 20 फीसदी कोटे को खत्म करने की खबरें आ रही थीं, जिसे अल्पसंख्यकों के लिए एक झटका माना जा रहा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछली सपा सरकार में लागू शुरू की गई कई योजनाओं के योगी सरकार ने नाम बदल दिए तो कई में बदलाव किए हैं। योजनाओं से 'समाजवादी' शब्द हटाकर 'मुख्यमंत्री' शब्द जोड़ दिया गया है। ऐसे में कोटा खत्म करने की खबरें भी तूल पकड़ने लगीं।
विज्ञापन
यही नहीं, जिन कार्यों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी उपलब्धि के तौर पर प्रस्तुत करते थे। उनमें कथित अनियमितता की जांच भी की जा रही है। गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण में कथित धांधली की जांच की जा रही है तो पूर्व पंजीरी घोटाले की भी जांच हो रही है।