फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to complete road project till 2017.

यूपी के राजमार्गों का कायाकल्प करेंगे अखिलेश

Sun, 24 Aug 2014 05:02 PM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
UP govt to complete road project till 2017.

सूबे में एशियन विकास बैंक की वित्तीय सहायता से छह प्रमुख जिला मार्गों (एमडीआर) को चौड़ा किया जाएगा। इस काम को वर्ष 2017 से पहले पूरा कराने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के महत्वपूर्ण मार्गों को कोर रोड नेटवर्क के तौर पर चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


इनकी लंबाई 24095 किलोमीटर है। इस कोर रोड नेटवर्क में सभी राष्ट्रीय और राज्य मार्गों के अलावा 5761 किलोमीटर प्रमुख जिला मार्ग और 3254 किलोमीटर अन्य जिला मार्ग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार देगी 30 प्रतिशत अंश

UP govt to complete road project till 2017.

शिवपाल सिंह ने बताया कि एशियन बैंक 1870 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद और राज्य सरकार का 30 प्रतिशत अंश जोड़ने के बाद प्रमुख जिला मार्ग विकास परियोजना के लिए 2670 करोड़ रुपये उपलब्ध हो जाएगा।

एशियन विकास बैंक के इस ऋण से करीब 750 किलोमीटर प्रमुख जिला मार्गों का चौड़ीकरण और उच्चीकरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि एशियन विकास बैंक के प्रस्तावित ऋण से इस परियोजना के तहत 350 किमी. लंबाई के प्रमुख जिला मार्गों के निर्माण के लिए जरूरी अनुमोदन लिया जा चुका है। इनका निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगा।

इन कंपनियों को दी गई जिम्मेदारी

UP govt to complete road project till 2017.

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि डीपीआर तैयार करने का काम मेसर्स फीडबैक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव को सौंपा गया है।

प्रदेश में रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसमें राज्य मार्गों, प्रमुख जिला मार्गों और अन्य जिला मार्गों का ब्यौरा एक जगह उपलब्ध होगा। इस ब्यौरे को हर साल ऑनलाइन अपडेट किया जायेगा।

रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम से यह भी जानकारी ली जाएगी कि किन सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता में रखा गया है। इस सिस्टम को विकसित करने के लिए अलग खंड की स्थापना पहले ही की जा चुकी है।

चालू वित्तीय वर्ष में इन मार्गों का होगा कायाकल्प

UP govt to complete road project till 2017.

एमडीआर-81 सी हुसैनगंज-हठगांव-औरैया-अलीपुर मार्ग (लंबाई 49 किमी), एमडीआर-82 डब्लू नानऊ-दादऊ मार्ग (लंबाई 30 किमी), एमडीआर-135 डब्ल्यू  मुजफ्फरनगर-बड़ौत  मार्ग(लंबाई 55 किमी), एमडीआर-66 ई हलियापुर कुडे़भार मार्ग (लंबाई 95 किमी), एमडीआर-25 ई कप्तानगंज-हाता गौरी बाजार-वरहाज मार्ग और एमडीआर-58 बुलंदशहर-अनूप शहर को टू लेन करने के साथ ही सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed