यूपी में कोरोना योद्धाओं पर हमला किया तो होगी कड़ी सजा, जल्द ही अध्यादेश लाएगी योगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 से लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही पुलिस, सफाई व अन्य कार्मिकों को हर हाल में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। राज्य सरकार सभी कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र अध्यादेश लाएगी। उन्होंने कोरोना टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए दुनिया की नवीनतम तकनीक प्राप्त करने पर विचार करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री बुधवार को लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र सरकार महामारी रोग अधिनियम-1897 में संशोधन करके नया अध्यादेश लाई है। इसके लागू होने से कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों पर अब प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ अन्य कोरोना योद्धाओं जैसे स्वच्छता कर्मी, पुलिस और राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 से लड़ने के लिए नामित अन्य कार्मिकों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार अध्यादेश लाने जा रही है।
मेडिकल इंफेक्शन से बचाव के सभी उपाय किए जाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड अस्पतालों में पूरी तरह प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए जाएं। चिकित्सा टीम को हर हाल में मेडिकल इंफेक्शन से बचाया जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पीपीई किट्स, एन-95 मास्क की व्यवस्था की जाए।
औद्योगिक गतिविधियों के लिए कार्ययोजना तैयार करें
मुख्यमंत्री ने ऑरेंज व ग्रीन जोन में औद्योगिक गतिविधियों के संबंध में औद्योगिक विकास विभाग को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सेक्टोरल नीतियों में आवश्यकतानुसार संशोधन करें।