{"_id":"58fb7de94f1c1b8f338b53a9","slug":"up-govt-reviews-security-of-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने की आजम खां की सुरक्षा में कटौती, विनय कटियार की बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने की आजम खां की सुरक्षा में कटौती, विनय कटियार की बढ़ाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Apr 2017 07:10 AM IST
विज्ञापन
yogi and azam
यूपी की योगी सरकार ने सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लेते हुए सपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की सुरक्षा में कटौती है।
विज्ञापन
उन्हें अब जेड श्रेणी की जगह वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। वहीं, भाजपा नेता विनय कटियार को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
जबकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी।
बैठक में आशू मलिक, राकेश यादव व अतुल प्रधान समेत 100 की सुरक्षा वापस लेने का निर्णय लिया गया है।