फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt promises for jobs for youth.

यूपी सरकार का वादा, तीन लाख युवाओं को दिलाएंगे नौकरी

Fri, 04 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
UP govt promises for jobs for youth.

वर्ष 2015-16 में यूपी कौशल विकास मिशन में तीन लाख युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास राज्य मंत्री अभिषेक मिश्रा ने दावा किया है कि इस लक्ष्य को पूरा करने को युवाओं की क्षमता का विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा है कि वह यूपी में ऊध पौधे की खेती शुरू कराने के लिए प्रयास शुरू करें। अरब देशों में इत्र बनाने के लिए इस पौधे की बड़ी मांग है और इसका बड़ा हिस्सा अकेले भारत आपूर्ति करता है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बायोटेक पार्क में आयोजित जैव प्रोद्योगिकी में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह छात्रों से भी मिले और उन्हें रोजगार की जगह काबिलियत पर भरोसा करने की सलाह दी। मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि यूपी के कौशल विकास कार्यक्रम से दूसरे राज्य सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब व नार्थ-ईस्ट राज्यों के प्रतिनिधि पिछले एक महीने के दौरान हमारे अधिकारियों से मिले हैं। इसके साथ ही, कई बड़ी कंपनियां इस कार्यक्रम से जुड़ी हैं जो प्रशिक्षण और नौकरी देने का काम कर रही हैं।

पिछले साल दिए 2.5 लाख रोजगार

UP govt promises for jobs for youth.

उन्होंने दावा किया कि इस इंडस्ट्रीपरक प्रशिक्षण के बाद हमारे प्रशिक्षुओं को सामान्य एमबीए व बीटेक वालों से पहले नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल हम करीब 2.5 लाख रोजगार देने में सफल रहे हैं।

उन्होंने इस मौके पर केंद्र सरकार से इस कार्यक्रम को चलाने के लिए समयबद्ध आर्थिक मदद की आवश्यकता की तरफ इशारा भी किया।

इत्र पर आयोजित कार्यशाला के बीच में ही राज्यमंत्री ने बायोटेक पार्क के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. पीके सेठ से सूबे में ऊध पौधे की खेती की संभावना तलाश करने के लिए कहा। उनका कहना था कि अरब देशों में ऊध की बहुत मांग है। वहां ऊध का कच्चा माल 100 प्रतिशत आयात होता है। इसका बड़ा हिस्सा भारत से निर्यात किया जाता है।

अभी असम में इसकी खेती होती है। पर इसकी यूपी में भी खेती शुरू कराई जा सकती है। इससे यहां की इत्र इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा।

कार्यक्रम में बायोटेक पार्क के सीईओ प्रो. प्रमोद टंडन, सीडीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ. वीपी कंबोज, यूपी राज्य कौशल विकास मिशन के निदेशक सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed