फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt plans for Panchayat election.

अखिलेश को अपनी 'ताकत' पर भरोसा, प्लान बी तैयार

Sat, 05 Sep 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
UP govt plans for Panchayat election.

पंचायत चुनाव में यदि केंद्रीय बल न मिला तो राज्य सरकार अपने सुरक्षा बलों से चुनाव कराएगी। चुनाव में होमगार्ड, पीआरडी जवान व ग्राम चौकीदार लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा जीआरपी, सीबीसीआईडी, विजिलेंस के साथ ही सेल्स टैक्स व उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में लगे पुलिसकर्मियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने केंद्रीय बल न मिलने की स्थिति में अपना ‘प्लान बी’ भी तैयार कर लिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए 423 कंपनी केंद्रीय बल मांगा था, लेकिन केंद्र ने इसे मुहैया कराने से मना कर दिया है। इस पर राज्य सरकार ने दोबारा केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय बल न मिलने की स्थिति में अपने सुरक्षा बलों से चुनाव कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

इस तरह की जाएगी सुरक्षा व्यवस्‍था

UP govt plans for Panchayat election.

आईजी कानून व्यवस्था ए सतीश गणेश ने बताया कि सूबे में 90 हजार होमगार्ड हैं। 15 हजार पीआरडी/पीवीडी के जवान हैं। 85 हजार ग्राम चौकीदार हैं। 55 साल तक के स्वस्थ लोगों की ड्यूटी चुनाव में लगाई जाएगी। इसके लिए उम्र के हिसाब से इनकी सूची बनाई जा रही है।

जीआरपी, विजिलेंस, सीबीसीआईडी, सेल्स टैक्स व यूपीपीसीएल में तैनात पुलिस कर्मियों की भी चुनाव में ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें से 60 से 65 फीसदी फोर्स का इस्तेमाल चुनाव में किया जाएगा।

आईजी कानून व्यवस्था ने बताया कि 22-23 जिले ऐसे हैं, जहां पर फोर्स कम हैं। यह भी देखा जा रहा है कहां फोर्स अधिक है। अधिक फोर्स जहां होंगी, उन्हें पास के जिलों में भेजा जाएगा।

यह भी पता किया जा रहा है कि चुनाव के लिए कितने वाहनों की जरूरत है। उसका भी इंतजाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed