फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up govt makes committee for cpmt case

सरकार ने बनाई कमेटी, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Tue, 24 Jun 2014 03:44 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 03:44 AM IST
विज्ञापन
up govt makes committee for cpmt case

सीपीएमटी पेपर लीक मामले की जांच के लिए यूपी सरकार ने भी सोमवार को एक कमेटी बना दी है। तीन सदस्यीय इस कमेटी की अध्यक्षता प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) जीवेश नंदन करेंगे।

विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. के के गुप्ता व विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा अरिंदम भट्टाचार्य दो अन्य सदस्य हैं। कमेटी से प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


सीपीएमटी के पेपर गाजियाबाद में इलाहाबाद व स्टेट बैंक के लॉकर में रखे गए थे। बॉक्स के क्षतिग्रस्त होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी। इस मामले की आपराधिक पहलुओं की जांच एसटीएफ कर रही है। जबकि दूसरी जांच कमेटी किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार जा सकती है सुप्रीमकोर्ट

up govt makes committee for cpmt case

सीपीएमटी रद्द होने के कारण इसे दोबारा आयोजित कराया जा रहा है। ऐसे में एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिले का पहले से तय शेड्यूल गड़बड़ा गया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 1 अगस्त से एमबीबीएस का सत्र शुरू हो जाना चाहिए।

यदि सत्र में देरी होती है तो शासन को सुप्रीम कोर्ट से इसके लिए अनुमति लेनी होगी। इसे देखते हुए सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देने की तैयारी कर रही है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बीएस भुल्लर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा दोबारा कराने से पहले व दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में विलंब हो जाएगा। हालांकि उन्होंने सत्र सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय पर ही शुरू करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर बताया जाएगा कि किन परिस्थितियों में काउंसलिंग का शेड्यूल गड़बड़ हो गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 30 सितंबर तक सारे एडमिशन हर हाल में कर लिए जाएंगे।

20 जुलाई को होगी परीक्षा

up govt makes committee for cpmt case

सीपीएमटी प्रवेश परीक्षा की नई तिथि 20 जुलाई प्रस्तावित की गई है। गाजियाबाद के इलाहाबाद और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रखे बॉक्स के क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद ये फैसला लिया गया।

केजीएमयू के नोडल ऑफिसर और गाजियाबाद के एसडीएम ने बॉक्स को क्षतिग्रस्त रखे थे।

डीएम गाजियाबाद ने बॉक्स में छेड़छाड़ पाए जाने के बाद शासन को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

..तो सात जुलाई तक आ जाता परीक्षा परिणाम

up govt makes committee for cpmt case

केजीएमयू के परीक्षा नियंत्रकों से मिली जानकारी के मुताबिक ये उम्मीद जताई जा रही थी कि परीक्षा का परिणाम सात जुलाई, शनिवार को घोषित कर दिया जाएगा।

इसके बाद छात्र बारह जुलाई तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया के लिए 31 जुलाई, गुरुवार को पहले दौर की काउंसलिंग होगी तो दूसरे दौर की काउंसलिंग 30 अगस्त को हो सकती है।

शैक्षिक सत्र की शुरूआत तीस अगस्त से शुरू कराए जाने की योजना है। हालांकि अब जब परीक्षा 20 जुलाई को प्रस्तावित है, तो अगस्त तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed