फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt made conditions easy for global tender of corona vaccine.

यूपी: कोरोना वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर की शर्तें हुईं आसान, गारंटी राशि 16 से घटाकर आठ करोड़ की गई

Tue, 18 May 2021 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 May 2021 01:42 PM IST
सार

योगी सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए जारी किए गए ग्लोबल टेंडर की शर्तों में बदलाव करते हुए गारंटी राशि 16 करोड़ की जगह आठ करोड़ कर दी है।

विज्ञापन
UP govt made conditions easy for global tender of corona vaccine.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार ने कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए जारी किए गए ग्लोबल टेंडर की शर्तों को आसान कर दिया है। इस माह की 12 तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में वैक्सीन बनाने वाली कई कंपनियों ने टेंडर भरने में आ रही परेशानियों की जानकारी दी थी क्योंकि कई कंपनियां गारंटी राशि अधिक होने और वैक्सीन स्टोर करने की न्यूनतम गाइडलाइन के कारण टेंडर में शामिल नहीं हो पा रही थीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए सात मई को ग्लोबल टेंडर जारी किया था। इसमें शामिल होने के लिए 16 करोड़ रुपये गारंटी की शर्त रखी गई थी। वहीं, टेंडर में 2 से 8 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर भंडारण की जाने सकने वाली वैक्सीन को शामिल किया था। विभिन्न कंपनियों ने जब अपनी परेशानियां बताईं तो टेंडर की गारंटी राशि को 16 करोड़ रुपये से घटाकर 8 करोड़ कर दिया है। इसके अलावा वैक्सीन भंडारण की न्यूनतम शर्त को भी कम कर दिया है।
विज्ञापन


सीएम के साथ बैठक में फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक, जाइडस कैडिला, डॉ. रेड्डिज लैब के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस दौरान इन प्रतिनिधियों ने टेंडर की शर्तों को लेकर बात की थी। इसके बाद ही शर्तों को आसान कर दिया गया। इससे टेंडर में अब फाइजर, मॉडर्ना, कैडिला जैसी कंपनियां भी शामिल हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों की वैक्सीन माइनस 20 से माइनस 80 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर स्टोर करनी होती हैं। इन कंपनियों को यदि टेंडर मिलता है तो उन्हें सरकारी वेयरहाउस तक वैक्सीन को सुरक्षित पहुंचाना होगा। जिससे वैक्सीन की गुणवत्ता पर कोई असर न पड़े। साथ ही वैक्सीन लगने तक माइनस 20 से माइनस 80 डिग्री तापमान वाले स्टोरेज की व्यवस्था कंपनियों को ही करनी होगी। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 21 मई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed