फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt issues DM ranking Mahoba on top lucknow on 17th and Shrawasti gets last position

लखनऊ: जिलाधिकारियों की रैंकिंग में महोबा टॉप पर, लखनऊ को मिला 17वां रैंक, श्रावस्ती सबसे पीछे

Mon, 25 Oct 2021 10:48 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 Oct 2021 10:48 PM IST
सार

शासन द्वारा जारी की गई सितंबर की रैंकिंग में टॉप-10 में बुंदेलखंड के जिलाधिकारियों का दबदबा रहा। बुंदेलखंड के चार जिले टॉप-10 में शामिल हैं।
 

विज्ञापन
UP govt issues DM ranking Mahoba on top lucknow on 17th and Shrawasti gets last position
उत्तर प्रदेश - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई के आधार पर जिलाधिकारियों की रैंक जारी कर दी है। सितंबर की रैकिंग में बुंदेलखंड के जिलाधिकारियों का दबदबा है। महोबा सभी जिलों में टॉप पर रहा है। बुंदेलखंड के चार जिले टॉप-10 में शामिल हैं। राजधानी लखनऊ की 17 वीं रैंक आई है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार आमजनता की समस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर डीएम की रैंकिंग करती है। इनमें मुख्यमंत्री व शासन स्तर से लेकर तहसील व जिले तक की जाने वाली शिकायतें शामिल हैं। सितंबर की रैकिंग में महोबा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। बुंदेलखंड के ही ललितपुर को दूसरा, जालौन को चौथा व चित्रकूट को सातवां स्थान मिला है। 
विज्ञापन


टॉप-10 के अन्य जिलों में जालौन के साथ आगरा व फर्रुखाबाद ने साझा तौर पर चौथी रैंक हासिल की है। एटा व चित्रकूट भी संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। गौतमबुद्धनगर को नौवां व बुलंदशहर को 10 वां स्थान मिला है। जिलों की रैंकिंग में सबसे फिसड्डी श्रावस्ती रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध के जिलों की रैंक
जिला    रैंक

लखनऊ-   17
बाराबंकी-    19
बहराइच-    19
गोंडा-    23
सुल्तानपुर-    26
सीतापुर-    30
रायबरेली-    47
अंबेडकरनगर-    54
अमेठी-    58
अयोध्या-   68
बलरामपुर-    70
श्रावस्ती-    75
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed