फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt issued money for pension.

65 हजार लोगों को मिलेगी पेंशन, जानें कौन होंगे ये

Fri, 08 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
UP govt issued money for pension.

प्रदेश में 65 हजार और निशक्तजनों को पेंशन मिलेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 14.82 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। विकलांग जन विकास निदेशालय को जल्द ही लाभार्थियों के खातों में रकम भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले निशक्तजनों को हर महीने 300 रुपये पेंशन दी जाती है। भुगतान तिमाही किस्तों में होता है। अभी 8 लाख 16 हजार 35 निशक्तजन इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन


नियमानुसार नेत्रहीन, मूक-बधिर और 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले लोग पेंशन पाने के हकदार हैं, लेकिन पिछले दो बरसों में बजट की कमी के चलते एक भी नया लाभार्थी इस योजना से नहीं जुड़ा। हालांकि इस दौरान 65 हजार आवेदक पात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वित्त वर्ष में 900 से 1800 रुपये तक मिलेंगे

UP govt issued money for pension.

विकलांग जन विकास विभाग ने पूरी स्थिति शासन के सामने रखी तो इनकी पेंशन मंजूर करने का फैसला किया गया। शासन ने 14 करोड़ 82 लाख 40 हजार 800 रुपये विकलांग जन विकास विभाग को जारी कर दिए हैं।

इसमें से 2 करोड़ 45 लाख 57 हजार 400 रुपये अनुसूचित जाति के निशक्तजनों के लिए रखे गए हैं।

विकलांग जन विकास विभाग के मुताबिक, जिन निशक्तजनों की पेंशन दिसंबर या उससे पहले मंजूर हुई है, उनके खातों में दो तिमाही की पेंशन और उसके बाद मंजूरी पाने वालों के खातों में एक तिमाही की पेंशन भेजी जाएगी। यानी, नए पेंशनर्स को इस वित्त वर्ष में 900 से 1800 रुपये तक मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed