{"_id":"ce80f777fe29ad82a5a4a673169d916e","slug":"up-govt-is-focusing-on-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूपी में कानून-व्यवस्था ही सरकार की प्राथमिकता' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यूपी में कानून-व्यवस्था ही सरकार की प्राथमिकता'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में विकास कार्यों में तेजी आए इसके लिए हर तरफ अमन चैन रहना जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरी गंभीरता से कानून का राज स्थापित करने और विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने में लगे हैं।
चौधरी ने कहा सपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएं हैं। महिलाओं को लेकर विपक्ष की ओर से तमाम दुष्प्रचार भी किए गए हैं।
सरकार की महिलाओं से दुर्व्यवहार के मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट भी स्थापित करने की योजना है।
कहा महिला सुरक्षा के लिए बनी 1090 वीमन पावर लाइन को प्रदेश स्तरीय स्वरूप देने का निर्णय लिया है। अब हर जिले में वीमन पावर लाइन के उपकेंद्र खोले जाएंगे।