{"_id":"b87b274c6744ae3622b2a4fe02876890","slug":"up-govt-hospital-plan-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"3000 बैंक खोलने की मुहिम को तगड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3000 बैंक खोलने की मुहिम को तगड़ा झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 May 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में तीन हजार नए बैंक खोलने की मुहिम ठंडी पड़ती नजर आ रही है। बीते वित्तीय वर्ष में तय लक्ष्य की आधी उपलब्धि भी हासिल नहीं की जा सकी।
हालांकि विभागीय अधिकारी कहते हैं कि चालू वित्त वर्ष में इस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
प्रदेश में जनवरी 2013 में 3000 नए बैंक खोलने का अभियान शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2013-14 में 2253 नए बैंक खोलने की योजना बनी थी।
तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने राजधानी आकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ इस अभियान का शुभारंभ किया था।
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने इस लक्ष्य को तय समय में हासिल करने के लिए माहवार योजना बनाने का निर्देश दिया था।
पर वित्त वर्ष के अंत में जब समीक्षा हुई तो पता चला कि लक्ष्य के हिसाब से 45 फीसदी भी नए बैंक नहीं खोले जा सके।
संस्थागत वित्त विभाग के अफसरों का कहना है कि मार्च 2013 तक 231 नए बैंक खोले गए थे, मगर यह रफ्तार कायम नहीं रह सकी।
अप्रैल 2013 से मार्च 2014 के बीच 2253 नए बैंक खोलने का फैसला हुआ था लेकिन केवल 1004 नए बैंक ही खोले जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की वजह से भी लक्ष्य कुछ प्रभावित हुआ लेकिन संस्थागत वित्त विभाग जिस तरह लक्ष्य से काफी दूर नजर आया है, उससे कार्ययोजना पर ही सवाल खड़ा हो रहा है।
2013-14 में मुहिम नहीं चढ़ी परवान
मंडल---------------लक्ष्य---------------नए बैंक खुले
आगरा--------------147----------------116
लखनऊ-------------369---------------159
मेरठ----------------72-----------------46
मुरादाबाद------------97----------------45
वाराणसी-------------106--------------44
आजमगढ़------------130--------------29
बस्ती-----------------109--------------14
विंध्याचल धाम-------67---------------34
सहारनपुर-------------26---------------15
चित्रकूटधाम-----------39---------------20
देवीपाटन--------------282-------------94
इलाहाबाद-------------140--------------81
अलीगढ़---------------31---------------09
बरेली------------------163-------------59
फैजाबाद----------------137------------84
गोरखपुर----------------247------------83
झांसी-------------------24-------------13
कानपुर-----------------67-------------59
कुल--------------------2253----------1004