{"_id":"5bb1a0e6867a557ff0707b6f","slug":"up-govt-employees-will-get-bonus-and-da-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर : यूपी के राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को दीवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर : यूपी के राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को दीवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
योगी आदित्यनाथ सरकार दीवाली के पहले प्रदेश के राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जुलाई से दिए जाने वाले महंगाई भत्ते का भुगतान कर सकती है। इसी के साथ वार्षिक बोनस का भी भुगतान किए जाने की संभावना है।
प्रदेश के वित्त विभाग ने सितंबर महीने के वेतन के साथ ही डीए के नकद भुगतान की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन इसे मुख्यमंत्री की सहमति नहीं मिल सकी थी। सरकार के फैसले के बाद डीए सात की जगह नौ फीसदी मिलने लगेगा।
बताया जा रहा है कि अक्तूबर में दशहरा और नवंबर में दीवाली होने की वजह से महंगाई भत्ते और बोनस का एक साथ भुगतान अक्तूबर महीने के वेतन के साथ एक नवंबर को किया जा सकता है। डीए व बोनस पर सरकार का करीब 700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।