फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt baught equipments for police.

खूंखार अपराधियों से लोहा लेगी यूपी पुलिस

Tue, 30 Sep 2014 01:52 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Sep 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
UP govt baught equipments for police.

दंगाइयों और माफिया से निपटने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने सूबे की पुलिस के लिए स्पाई कैमरे, बुलेटप्रूफ जैकेट, डोर बस्टर, गैस मास्क सहित कई उपकरण खरीद लिए हैं।

विज्ञापन


एडीजी हेडक्वार्टर डॉ. सूर्य कुमार ने सभी जनपद के पुलिस प्रभारियों से उनकी आवश्यकता वाले उपकरणों की सूची मांगी है। सूची मिलते ही मांगे गए उपकरण संबंधित जनपदों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि शासन ने 13 करोड़ रुपये से पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए उपकरण खरीदे हैं। इसमें 14 लाख रुपये से एक हजार बॉडी प्रोटेक्टर, एल्बो गार्ड और पॉली कारबोनेट की लाठी के अलावा बुलेटप्रूफ जैकेट, स्पाई कैम इन मोबाइल, डोर बस्टर, रिमोट वायर कटर, हुक एंड लाइन किट, फाइबर स्कोपिक सर्च किट, रेडियो कम्युनिकेशन सेट, लेयर्ड वॉयस एनालिसिसि, विजुअलाइजर, हैंडीकैम, वॉयस रिकॉर्डर, कॉर्नर शट गन, स्प्रेडर, नाइट विजन मोनोकुलर डिवाइस, कटर, प्रेशर पंप, ड्रेगन लाइट, गैस मास्क सहित सभी थानों पर मल्टीफंक्शनल फैक्स मशीन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगाइयों से निपटने में होगी मददगार

UP govt baught equipments for police.

बुलेटप्रूफ जैकेट दंगाइयों और खूंखार अपराधियों से निपटने में काफी मददगार साबित होगी। अन्य उपकरणों से पुलिस की जांच-पड़ताल का स्तर सुधरेगा। एडीजी ने कहा कि सभी जनपद के पुलिस प्रभारियों से उनकी मांगें जल्द से जल्द हेडक्वार्टर भेजने के लिए कहा गया है। जल्द सभी को उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

गोपनीयता रहेगी बरकरार
एडीजी ने बताया कि मल्टीफंक्शनल फैक्स मशीन सभी थानों को दी जाएगी। इसमें स्कैनिंग, फोटोकॉपी की सुविधा है। मशीन थाना पर लगने से गोपनीय दस्तावेजों को फोटोकॉपी कराने के लिए बाहर नही भेजना पड़ेगा और दस्तावेजों की गोपनीयता बरकरार रहेगी। उन्होंने बताया कि 408 मल्टीफंक्शनल फैक्स मशीन की कीमत 62 लाख रुपये है।

झूठ पकड़ना होगा आसान
अपराधी या संदिग्ध से पूछताछ में झूठ को पकड़ने के लिए लेयर्ड वॉइस एनालिसिस मशीन मदद करेगी। वहीं किसी वस्तु या लिखावट को स्क्रीन पर दर्शाने के लिए विजुअलाइजर मशीन से काम आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed