फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up govt ask one thousand crore from central

दो हजार करोड़ खर्च कर, सुधरेगी कानून-व्यवस्था

Fri, 13 Jun 2014 01:08 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
up govt ask one thousand crore from central

कानून व्यवस्था पर घिरी प्रदेश सरकार ने केंद्र से पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 1000 करोड़ रूपये की मांग की हैं, वहीं राज्य सरकार खुद भी इतना ही बजट देगी।

विज्ञापन


गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा व आधुनिकीकरण के मुद्दे पर आयोजित बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल व डीजीपी एएल बनर्जी ने सूबे के महानगरों के साथ ही अन्य शहरों में भी अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम बनाने तथा इनके लिए वाहनों, उपकरणों व अन्य संसाधनों की खरीद का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


वहीं पुलिस के लिए नॉन लीथल वीपन व अन्य शस्त्रों की खरीद के साथ ही पुलिस भवनों के निर्माण आदि का प्रस्ताव शामिल था।

अभी मिलते हैं 150 करोड़

up govt ask one thousand crore from central

गृह सचिव विशाल चौहान ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी केंद्रीय गृह मंत्री से भी मिले और यूपी पुलिस का बजट बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा।

गृह सचिव ने बताया कि इस बार राज्य सरकार ने केंद्र से पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट मांगा है।

अभी पुलिस आधुनिकीकरण के बजट के तौर पर केंद्र से मात्र 150 करोड़ रुपये मिलते हैं।

राज्य सरकार भी करेगी मदद

up govt ask one thousand crore from central

जितनी रकम केंद्र से मिलती है, उतनी ही प्रदेश सरकार को भी मिलानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार भी इस मद में बराबर की रकम यानी 1000 करोड़ लगाएगी।

पुलिस आधुनिकीकरण का बजट बढ़ाने की मांग पिछले कई सालों से चल रही है। बसपा सरकार में भी इस मद में पहले 550 करोड़ और फिर 700 करोड़ रुपये मांगे गए थे।

सपा सरकार ने पिछले साल केंद्र सरकार से इस बजट की राशि को 800 करोड़ करने को कहा था। वर्ष 2000 -2001 से शुरू हुई पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत प्रदेश को वर्ष 2012 तक 1147 करोड़ रुपये मिल चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed