{"_id":"5f2641ad8ebc3e9fa45f8ab8","slug":"up-govt-allows-opening-of-sweet-and-rakhi-shops-amidst-lockdown-for-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: यूपी में आज नहीं रहेगा लॉकडाउन, खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: यूपी में आज नहीं रहेगा लॉकडाउन, खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें
Sun, 02 Aug 2020 10:01 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
आज खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश में मिठाई व राखी की दुकानों के खुलने पर पाबंदी नहीं होगी। राज्य सरकार ने इस व्यवस्था पर सहमति जता दी है और जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में स्व विवेक से निर्णय लेने को कहा है।
विज्ञापन
चूंकि रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को पड़ रहा है इसलिए आज इन दुकानों को खुलने की अनुमति दी गई है। हालांकि सरकार ने अभी तक इसके लिए अलग से औपचारिक आदेश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में शनिवार और आज लॉकडाउन की व्यवस्था में रक्षा बंधन के अवसर पर ढील दी गई है। जानकारों के मुताबिक संबंधित जिलों के व्यापारिक संगठनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
दुकानों में संक्रमण के बचाव की सभी व्यवस्थाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने की बाध्यता रहेगी। जानकार बताते हैं कि जिलाधिकारियों से संक्रमण की स्थिति और जिले के कंटेनमेंट जोन को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में निर्णय लेने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन