{"_id":"578133c84f1c1be42f7fbabb","slug":"up-govt-allocated-25-crore-for-development-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की काशी में विकास के लिए यूपी ने जारी किए 25 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की काशी में विकास के लिए यूपी ने जारी किए 25 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने वाराणसी में वरुणा नदी की सिल्ट की सफाई करने और तटों के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। साथ ही, सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष को जल्द काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए हैं। इस प्रोजेक्ट पर कुल 201.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ समय पहले वरुणा नदी को पुनर्जीवित करने की घोषणा की थी। वहां नदी के तटों पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इनमें से कई अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इसको देखते हुए सिंचाई विभाग ने वरुणा नदी को गहरा करने, सिल्ट की सफाई और तटों के सुंदरीकरण के लिए 201.66 करोड़ रुपये का जो एस्टीमेट भेजा था, उसको शासन ने मंजूर कर लिया है और काम शुरू कराने के लिए 25 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि वरुणा में पानी नहीं है, इसलिए ज्ञानपुर पंप कैनाल से पानी डालने की योजना बनाई गई है। इसी कैनाल से किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी दिया जाता है। इसलिए शासन ने इंजीनियरों को ऐसी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे नदी में पानी भी पहुंच जाए और सिंचाई की कोई समस्या भी पैदा न हो।