फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP governor says to investigate Yadav Singh issue.

राज्यपाल बोले, जल्द हो यादव सिंह मामले की जांच

Sat, 06 Dec 2014 01:01 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
UP governor says to investigate Yadav Singh issue.

यादव सिंह मामले पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को यादव सिंह के मामले को गंभीरता से देखना चाहिए। साथ ही इसकी जांच जल्द पूरी करके कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि कोई इतनी संपत्ति कैसे अर्जित कर सकता है। दोबारा कोई ऐसा न कर सके, इस नजरिये से भी सरकार इस प्रकरण को देखे।

राज्यपाल ने कहा कि ये मामला केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही देख रहे हैं। जांच चल रही है इसलिए जांच पूरी होने तक सरकार से इस बारे में पूछने का कोई औचित्य नहीं है। लेकिन उन्होंने यह अपेक्षा जरूर की है कि जांच जल्द पूरी करके इस मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कोई टिप्पणी की जा सकती है।

चुनाव आयोग ने अभी तक नहीं दिया जवाब

UP governor says to investigate Yadav Singh issue.

वहीं, विधायकों की सदस्यता खत्म करने की सिफारिश का परीक्षण ठेकेदारी करने के मामले में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह व भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने सबंधी लोकायुक्त की सिफारिश के बारे में पूछे जाने पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि इसमें कानूनी पहलुओं को भी देखना होगा।

राज्यपाल ने कहा, इस मामले में चुनाव आयोग से राय मांगी गई थी, लेकिन उत्तर नहीं आया है। यह भी देखना होगा कि चुनाव आयोग की क्या राय है।

फिलहाल लोकायुक्त की सिफारिशों का परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही कोई निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed