नए वर्ष पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं, कही ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव वर्ष की सुबह पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि नववर्ष सभी के लिए सुख, समृद्घि और शांति से परिपूर्ण हो।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि सबके जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का समावेश हो। आइए, हम सब मिलकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करें और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन को साकार करें।
नव वर्ष 2020 की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 1, 2020
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि सबके जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का समावेश हो।
आइए, हम सब मिलकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करें और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन को साकार करें।
विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि वर्ष 2020 प्रदेश की 22 करोड़ जनता के लिए सुख समृद्घि और मंगलकारी सिद्घ हो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की जनता के लिए वर्ष 2019 ऐतिहासिक फैसलों से भरा रहा वहीं वर्ष 2020 सर्वांगीण विकास का होगा।
'भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में बंधुत्व का नया युग बनकर आएगा नया साल'
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, तरक़्क़ी और भाईचारे की शुभकामनाओं के साथ सभी अमन-चैन पसंद प्रदेश-देश-विदेशवासियों को नये साल की हार्दिक बधाई! नया साल भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में बंधुत्व का नया युग बनकर आयेगा।
देश की एकता, तरक़्क़ी और भाईचारे की शुभकामनाओं के साथ सभी अमन-चैन पसंद प्रदेश-देश-विदेशवासियों को नये साल की हार्दिक बधाई!
नया साल भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में बंधुत्व का नया युग बनकर आयेगा.