{"_id":"651a984f8bbfe97f1b0d9f15","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-visit-to-sitapur-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल आएंगी नैमिषारण्य, ललिता देवी मंदिर में करेंगी दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल आएंगी नैमिषारण्य, ललिता देवी मंदिर में करेंगी दर्शन-पूजन
Mon, 02 Oct 2023 03:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:46 PM IST
सार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को सीतापुर का दौरा करेंगी। जहां वह ललिता देवी मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगी।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित कालीपीठ में कथा वाचक रमेश भाई ओझा की कथा सुनने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को यहां पहुचेंगी। राजभवन से जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल सुबह साढ़े 10 बजे सड़क मार्ग से नैमिषारण्य पहुचेंगी।
विज्ञापन
यहां वह दोपहर सवा 12 बजे से 1 बजे तक कथा वाचक रमेश भाई ओझा की कथा सुनेंगी। इस दौरान वह नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने के साथ चक्रतीर्थ भी जाएगी।
विज्ञापन
दोपहर 1 बजे से साढ़े तीन बजे तक साधु संतों से मुलाकात करेंगी। साढ़े तीन बजे नैमिषारण्य से लखनऊ के लिए वापस प्रस्थान करेंगी।