{"_id":"5e91e2558ebc3e6fec339cee","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-formed-a-committee-to-give-report-on-online-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई पर विचार के लिए राज्यपाल ने बनाई समिति, 30 अप्रैल तक देगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई पर विचार के लिए राज्यपाल ने बनाई समिति, 30 अप्रैल तक देगी रिपोर्ट
Sat, 11 Apr 2020 08:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई पर विचार करने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. विनय पाठक की अध्यक्षता में सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
समिति शैक्षिक पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन ई-अध्ययन के माध्यम से पूर्ण कराने, परीक्षा, मूल्यांकन एवं शैक्षिक वर्ष 2020-21 की योजनाएं बनाने के संबंध में रिपोर्ट तैयार करेगी। समिति 30 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपेगी।
विज्ञापन
समिति में आईआईएमटी मेरठ के कुलपति प्रो. वी.के. सिंह, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय कृष्ण सिंह, एनडी कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि अयोध्या के कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह, छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपित प्रो. टी.एन. सिंह तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्यपाल ने 1 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति, वायरस की रोकथाम के मद्देनजर ऑनलाइन पढ़ाई एवं इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करने के निर्देश दिए थे।