फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will recover tax from many cable operator.

Entertainment Tax: टैक्स के बकायेदार केबल ऑपरेटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Mon, 04 Jul 2022 03:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Jul 2022 03:16 PM IST
सार

यूपी में 350 केबल ऑपरेटरों पर करोड़ों रुपये का मनोरंजन कर बकाया है। प्रदेश सरकार अब इन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इनसे वसूली के लिए अभियान की शुरुआत जल्द ही होगी।

विज्ञापन
UP government will recover tax from many cable operator.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्व बढ़ाने के दबाव को देखते केबल ऑपरेटरों पर बकाया मनोरंजन कर की वसूली के लिए शिकंजा कसने की तैयारी है। इन पर करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया है। वाणिज्यकर विभाग इसके लिए जल्द अभियान चलाकर वसूली करेगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में करीब 350 से अधिक ऐसे केबल ऑपरेटर हैं, जिन्होंने 9-10 साल से मनोरंजन कर जमा नहीं किया है। इसी तरह जीएसटी लागू होने के बाद मनोरंजन कर विभाग का वाणिज्यकर विभाग में विलय होने और कर्मियों के समायोजन की प्रक्रिया लंबा खिंच जाने की वजह से मनोरंजन कर की वसूली प्रभावित रही है। विशेष तौर से केबल ऑपरेटरों से मनोरंजन कर की वसूली पर इसका सर्वाधिक असर रहा है।
विज्ञापन


उधर, मनोरंजन कर के दर और जीएसटी व्यवस्था में उसे जमा करने की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से केबल ऑपरेटर असमंजस में रहे हैं। इस वजह से भी वह टैक्स जमा नहीं कर पाएं और उन पर बकाया बढ़ता गया। अब वाणिज्यकर मुख्यालय ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से ऐसे केबल ऑपरेटरों के साथ ही अन्य बकाएदारों की सूची मांगी है। साथ ही जिला स्तर पर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी बकायेदार केबल ऑपरेटरों को नोटिस आदि भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। आजमगढ़, मऊ और बलिया में बकायेदार केबल ऑपरेटरों को नोटिस देने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2010 से बकाया है मनोरंजन कर
प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां पर पहले के मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों की सुस्ती से केबल ऑपरेटरों से वसूली नहीं की गई है। इस वजह से सैकड़ों केबल ऑपरेटरों पर 40 करोड़ रुपये से अधिक का मनोरंजन कर बकाया होने की बात कही जा रही है। हालांकि बकायेदारों की सूची तैयार होने के बाद ही बकाये कर की रकम स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed