फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will honour high school and Intermediate toppers.

यूपी सरकार आज, अमर उजाला कल करेगा मेधावियों का सम्मान, मुख्य अतिथि रहेंगे मुख्यमंत्री योगी

Sat, 31 Aug 2019 11:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Aug 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
UP government will honour high school and Intermediate toppers.
सम्मान समारोह के लिए आए बच्चे। - फोटो : amar ujala

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार रविवार को और अमर उजाला परिवार सोमवार को सम्मानित करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि मेधावियों का हौसला बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश सरकार संस्कृत शिक्षा परिषद के प्रथम तीन स्थान और बाकी बोर्डों के पहले 10 स्थान पर आने वाले कुल 102 विद्यार्थियों को एक लाख रुपये, एक टैबलेट, मेडल, कैप एवं प्रशस्ति पत्र देगी।
विज्ञापन


माता-पिता का भी बढ़ाएंगे मान
मेधावियों के माता-पिता को भी शॉल एवं पगड़ी पहनाई जाएगी। राज्य व जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 1695 विद्यार्थी सम्मानित होंगे। वहीं, अमर उजाला परिवार सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मेधावियों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावियों को आज सम्मानित कर हौसला बढ़ाएंगे योगी
रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में होने वाले सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के प्रथम दस स्थान में शामिल 37, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के प्रथम तीन स्थान पाने वाले 6, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली के प्रथम दस स्थान पाने वाले 26 और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली के प्रथम दस स्थान पाने वाले 33 विद्यार्थियों को एक लाख रुपये, एक टैबलेट, मेडल, कैप व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न बोर्ड्स के जिलास्तरीय मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी भी उपस्थित रहेंगी।

जिलास्तरीय मेधावियों को मिलेगा 21 हजार नगद व टैबलेट

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, नई दिल्ली की वर्ष 2019 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के कॉलेजों के 18 प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।

उप्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के राज्य स्तर पर स्थान पाने वाले 18 मेधावी विद्यार्थी भी सम्मानित होंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम 10 स्थान पाने वाले कुल 1575 विद्यार्थी भी सम्मानित होंगे।

संस्कृत और यूपी बोर्ड के इन विद्यार्थियों की संख्या 1593 है। इन विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये नगद, एक टैबलेट, मेडल, कैप और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस तरह से राज्य व जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 1695 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

लखनऊ के 9 विद्यालयों में मेधावियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्रधानाचार्यों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था राजधानी के 9 विभिन्न विद्यालयों में की गई है। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन्हें एसी बसों से यहां लाया गया है।

इन विद्यालयों में संस्कृति विभाग की ओर से कठपुतली प्रदर्शन, चलचित्र प्रदर्शन, नाटक और लोकनृत्य का आयोजन किया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि मेधावियों के लिए चिकित्सा, आवास, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed