{"_id":"6098b7512b7ed4677c435ad4","slug":"up-government-will-give-pension-to-60-lakh-old-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अगले महीने 60 लाख गरीब बुजुर्गों के खातों में पेंशन भेजेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अगले महीने 60 लाख गरीब बुजुर्गों के खातों में पेंशन भेजेगी सरकार
Mon, 10 May 2021 10:02 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 May 2021 10:02 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गरीब बुजुर्गों को 500 सौ रुपये प्रति माह की दर से भुगतान करती है। पहली तिमाही की राशि जून में दे दी जाएगी। वर्तमान में 51.5 लाख पेंशनर हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार अगले महीने 60 लाख गरीब बुजुर्गों के खातों में पेंशन राशि भेज देगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में योजना का लाभ देने के लिए समाज कल्याण विभाग को 1800 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गरीब बुजुर्गों को 500 सौ रुपये प्रति माह की दर से भुगतान करती है। पहली तिमाही की राशि जून में दे दी जाएगी। वर्तमान में 51.5 लाख पेंशनर हैं।
विज्ञापन
सरकार इनकी संख्या बढ़ाकर 60 लाख करने जा रही है। नए बुजुर्गों के चयन की प्रक्रिया मई माह में ही पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। समाज कल्याण निदेशालय के संबंधित एक अधिकारी ने बताया कि 60 लाख बुजुर्गों को पहली किस्त के भुगतान के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कोरोना संकट के काल में शत-प्रतिशत लाभार्थियों के खातों में अगले माह राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन