{"_id":"615a8fcd8ebc3e656e3c72b3","slug":"up-government-urges-punjab-principal-secretory-to-stop-people-coming-lakhimpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी बवाल : यूपी सरकार का पंजाब के मुख्य सचिव से आग्रह, वहां से किसी को घटनास्थल पर ना आने दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी बवाल : यूपी सरकार का पंजाब के मुख्य सचिव से आग्रह, वहां से किसी को घटनास्थल पर ना आने दें
Mon, 04 Oct 2021 10:55 AM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:55 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी में बवाल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वहां से किसी को लखीमपुर खीरी के लिए रवाना ना होने दिया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद जिला में धारा 144 लगा दी गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वहां से किसी को लखीमपुर खीरी के लिए रवाना ना होने दिया जाए। उत्तर प्रदेश ने यह पत्र लखीमपुर में हिंसा को बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से लिखा है।
लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के धरने के दौरान किसानों पर केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी चढ़ गई थी, जिसमें चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद जिले में बवाल बढ़ गया था। इस हिंसा में कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश करने के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आदि नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।