फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government to give 914 rupees for LPG Cylinder.

UP News: जनता को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी योगी सरकार, सीधे खाते में जाएंगे 914 रुपये

Sat, 19 Aug 2023 10:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Aug 2023 10:04 AM IST
सार

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली पर पैसा मिल सकता है। सिलेंडर के खुदरा मूल्य में केंद्र से मिलने वाली सब्सिडी घटाकर भुगतान का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन
UP government to give 914 rupees for LPG Cylinder.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार उज्ज्वला योजना के 1.75 करोड़ लाभार्थियों को दो निशुल्क एलपीजी सिलेंडर देने की जगह उनके बैंक खाते में पैसे डालने पर विचार कर रही है। एक सिलेंडर के लिए 914.50 रुपये का भुगतान होगा। पहली किस्त इसी दिवाली खाते में भेजने की योजना है। इसके लिए लाभार्थियों के बैंक एकाउंट को आधार से लिंक कराने की कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।

विज्ञापन


सत्ताधारी दल भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था। ये होली व दिवाली पर दिए जाने हैं। चुनाव नतीजे आने के बाद दो बार होली व एक बार दिवाली बीत चुकी है। मगर, इस वादे पर अभी अमल का इंतजार है। इधर, तेजी से बढ़ती महंगाई और नजदीक आते लोकसभा चुनाव से पहले सरकार इस वादे पर अमल के फॉर्मूले पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Ria murder inside story: अधेड़ आदमी के साथ घूमता देख चिढ़ गया था रिषभ, नशे में शुरू हुई दोनों के बीच लड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिया-रिषभ की स्टोरी: समिट बिल्डिंग बार में मिले दोनों, लुलु मॉल में सैलून खोलने के लिए रिया ने मांगे थे पैसे


सूत्रों का कहना है कि सिलेंडर के खुदरा औसत मूल्य 1144 रुपये में केंद्र सरकार से मिलने वाली 230 रुपये की सब्सिडी व बैंक विनिमय दर को घटाकर करीब 914.50 रुपये भुगतान पर सहमति बनी है। सरकार ने तय किया है कि योजना में लाभार्थियों के केवल आधार लिंक बैंक खातों में ही भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed