फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government to give 2 lakh to disaster victims

उत्तराखंड आपदा का मुआवजा देगी यूपी सरकार

Thu, 03 Oct 2013 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 03 Oct 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
up government to give 2 lakh to disaster victims

उत्तराखंड आपदा में मरने वाले यूपी के लोगों के परिजनों को राज्य सरकार दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

विज्ञापन


यह सहायता प्रधानमंत्री कोष से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त होगी।

राज्य सरकार गन्ने की कीमतों पर भी विचार कर रही है जल्द ही इस बारे में निर्णय किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरूवार को दी।

कैबिनेट के बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा में यूपी के लगभग 1600 लोगों की जान गई है।

राज्य सरकार इन मृतकों के परिजनों को सहायता देगी। प्रधानमंत्री राहत कोष के अलावा राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

गन्ना मूल्य के संबंध में पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि पिछली बार सरकार ने गन्ने की कीमत काफी बढ़ाई थी। तब चीनी के दाम भी ज्यादा थे।

भारत सरकार ने कच्ची चीनी के आयात को मंजूरी दे दी है जिससे चीनी के दाम गिर गए हैं। किसानों पर भी इसका असर पड़ेगा। गन्ने की कीमत को लेकर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही इस बारे में निर्णय होगा। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बजट में भी प्रावधान किया गया। चीनी मिलों पर दबाव बनाया गया है। कुछ चीनी मिलों पर कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सजा केसवाल पर अखिलेश ने कहा कि भ्रष्टाचार से सबको मिलकर लड़ना होगा। भ्रष्टाचार कैसे कम हो इसके लिए सबको आगे आना होगा। सरकार के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए पहल करनी पड़ेगी।


बढ़ सकता है डीजल-पेट्रोल पर टैक्स
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डीजल-पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाने का संकेत देते हुए कहा कि राज्य सरकार अभी टैक्स नहीं बढ़ाएगी लेकिन सरकार का कामकाज चलाने और विकास के लिए कुछ न कुछ तो करना पडे़गा। यह बात उन्होंने तब कही जब कैबिनेट की बैठक के बाद उनसे डीजल-पेट्रोल पर वैट की दर बढ़ाने संबंधी सवाल पूछा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed