फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government targets to stop tax theft in Uttar Pradesh.

UP News: राज्य कर आयुक्त ने कर चोरी रोकने को बनाई नई रणनीति, कई कंपनियां निशाने पर

Wed, 09 Nov 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Nov 2022 04:28 PM IST
सार

डेटा विश्लेषण में कर चोरी के मामले सामने आने के बाद इसे रोकने की रणनीति बनाई गई है। संगठित तरीके से चोरी करने वाली कंपनियां राज्यकर के निशाने पर होंगी।

विज्ञापन
UP government targets to stop tax theft in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऑनलाइन मानिटरिंग लागू होने के बाद भी राज्य कर मुख्यालय को प्रदेश के कई जोन में संगठित रूप से कर चोरी की शिकायतें मिल रही हैं जिसे रोकने के लिए ट्रांसपोर्टर, कंपनियों, वाहनों, व्यापारिक संस्थाओं, सर्वाधिक खरीद व बिक्री वाली वस्तुओं के आपूर्तिकर्ता आदि के व्यापारिक लेन-देन पर गोपनीय नजर रखी जाएगी। इसके लिए एक विशेष टीम होगी। जोनल स्तर पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 व ग्रेड-2 के संयुक्त नेतृत्व में रणनीति तैयार की जाएगी और उसी के मुताबिक टीम तैयार कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल जीएसटी व नेशनल ई-वे बिल व्यवस्था लागू होने के कारण राज्यकर विभाग के सभी कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। इसलिए विभागीय पोर्टल पर अब सभी क्रियाकलापों का डेटा उपलब्ध हैं।  इन दिनों सभी क्रियाकलापों से संबंधित डेटा की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घर के अंदर घुसे मगरमच्छ को देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूले, मच गया हड़कंप, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-रालोद मिलकर लड़ेंगे रामपुर और मैनपुरी सीट का उपचुनाव, खतौली में रालोद का प्रत्याशी होगा


खासतौर पर टैक्स वसूली से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया गया तो कई प्रांतों के जरिए प्रदेश में संगठित तरीके से कर चोरी के मामले सामने आए हैं। इनमें ट्रांसपोर्टर, कंपनियों, वाहनों, व्यापारिक संस्थाओं और सर्वाधिक खरीद-बिक्री करने वाली संस्थाओं के शामिल होने के भी संकेत मिले हैं। इसके मद्देनजर मुख्यालय ने संगठित तरीके से हो रही कर चोरी को रोकने के कई कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

कर चोरी रोकने के लिए अब जोन स्तर पर ग्रेड-1 व ग्रेड-2 के एडिशनल कमिश्नरों द्वारा संयुक्त रूप से रणनीति तैयार की जाएगी साथ ही कर चोरी से संबंधित मामलों की जांच के लिए जोन के एडीशनल कमिश्नर-ग्रेड-1 टीम गठित करने को अधिकृत किया गया है। एडीशनल कमिश्नर किसी भी अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed