{"_id":"69d6598f399ed7842807aa12","slug":"up-government-takes-strict-action-against-departmental-negligence-investigation-initiated-against-hardoi-bsa-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विभागीय लापरवाही पर शासन का सख्त एक्शन, हरदोई के बीएसए के खिलाफ बैठी जांच; जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विभागीय लापरवाही पर शासन का सख्त एक्शन, हरदोई के बीएसए के खिलाफ बैठी जांच; जानिए मामला
Wed, 08 Apr 2026 07:05 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:05 PM IST
सार
BSA Hardoi: विभागीय कार्यों में लापरवाही व देरी पर शासन ने हरदोई के बीएसए डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। उन पर कई आरोप हैं।
विज्ञापन
बीएसए के खिलाफ शासन का एक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विभागीय कार्यों में लापरवाही व देरी पर शासन ने हरदोई के बीएसए डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ जांच बैठा दी है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही संस्तुत करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक लाखनऊ मंडल को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
बीएसए पर साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा से संबंधित पत्रावलियों को छह महीने देरी से प्रस्तुत करने, जेम पोर्टल पर बिड प्रक्रिया का उल्लंघन कर सीधे खरीद की संस्तुति करने, आंगनबाड़ी एजुकेटर व एआरपी की नियुक्ति प्रक्रिया में देरी, तकनीकी बिड की बैठक में अनुपस्थित रहने आदि का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बीएसए हरदोई के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित किए जाने व अनुशासनिक कार्यवाही के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ को जांच अधिकारी नामित करने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन