{"_id":"60a6a556d5164d13343a026a","slug":"up-government-should-tell-why-not-fill-the-post-of-chairman-in-boards-and-commissions-next-hearing-on-june-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार बताए, क्यों नहीं भरे बोर्ड व आयोगों में चेयरमैन के पद, अगली सुनवाई 3 जून तीन को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार बताए, क्यों नहीं भरे बोर्ड व आयोगों में चेयरमैन के पद, अगली सुनवाई 3 जून तीन को
Thu, 20 May 2021 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 May 2021 11:37 PM IST
सार
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि कई बोर्ड, आयोग व निकायों में चेयरमैन के पदों को भरने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक जनहित याचिका पर राज्य सरकार से पूछा है कि कई बोर्ड, आयोग व निकायों में चेयरमैन के पदों को क्यों नहीं भरा गया। इन्हें भरने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायामूर्ति सौरभ लवानिया की खंडपीठ ने इस संबंध में सरकारी वकील को सरकार से निर्देश लेकर तीन जून को पक्ष पेश करने कहा है। यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता सतीश कुमार श्रीवास्तव की याचिका पर दिया गया।
विज्ञापन
याचिका के जरिये प्रदेश के विभिन्न बोर्ड, आयोग व निकायों में चेयरमैन के खाली पदों को जल्द भरे जाने की गुजारिश की गई है। उधर, राज्य सरकार की तरफ से अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता एचपी श्रीवास्तव पेश हुए।
विज्ञापन
